फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Launch of Developed Agriculture Resolution Campaign

Maharajganj News: विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

Sat, 07 Jun 2025 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Jun 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Launch of Developed Agriculture Resolution Campaign
महराजगंज/पनियरा। विधानसभा के बैजू डेहरा में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया और किसानों को ट्रैक्टर की चाबी वितरित की।
विज्ञापन

साथ ही उरद, बाजरा, मूंग, कोदो और ज्वार के मिनी किट भी किसानों को प्रदान किया। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों को सीधे गांवों में भेजा जा रहा है, ताकि वे किसानों से मिलकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे सकें। यह अभियान 12 जून तक चलेगा और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई के आधुनिक तरीके और जैविक खेती की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों की उपज बढ़ेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान देश की कृषि व्यवस्था को नया रूप देगा और किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बबलू यादव, बेद प्रकाश शुक्ल, चेयरमैन उमेश जायसवाल, डीडी कृषि संजीव कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जयनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र नाथ, पन्नालाल जायसवाल, देवेंद्र गिरि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed