फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lapred runing nowadays in Village Area

भैंस चराने गए शख्स को तेंदुए ने दौड़ाया

Mon, 06 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lapred runing nowadays in Village Area
जंगल में भैंस चराने गए शख्स को तेंदुए ने दौड़ाया
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के समीप सेमरहवां गांव में तेंदुआ का दहशत कम नहीं हो रहा है। मौका देख अपना शिकार बनाने की कोशिश में जुटा है। रविवार रात वनकर्मियों के गश्त करने के बावजूद तेंदुआ ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया, इससे ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं।
सेमरहवा गांव भौगोलिक दृष्टि से चारों तरफ से जंगलों एवं नदियों से घिरा हुआ है। यहां की आबादी लगभग पांच हजार है। सेमरहवां खास, बरतानी, चरैया, भठवा चार टोले हैं। यह गांव रोहिन नदी, प्यास नदी व जंगल से घिरा हुआ है। रविवार शाम टेंगरहना घोले के पास भैंस चराने गए भारत को देखकर गुर्राया और दौड़ाया तब तक साथ के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ लौट गया। रात में सेमरहवां खास गांव से एक कुत्ते को शिकार बना लिया इससे गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने सोमवार को टेंगरहना घोले के पास पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं। उत्तरी चौक रेंजर मोहन कुमार सिंह ने बताया कि टेढ़ी घाट के सेमरहवा जंगल के आस- पास गश्त की जा रही है। लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed