फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   laperd

तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार, लोग दहशत में

Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
laperd
आग की लपटों के सहारे ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल में भगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार। ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में रविवार रात एक झोपड़ी में घुसकर तेंदुए ने बकरी को अपना शिकार बना लिया। बकरी के मिमियाने (चिल्लाने) पर गृहस्वामी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने लाठी डंडे व आग की लपटों के सहारे तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी निचलौल को दी।

ग्राम प्रधान ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे जंगल से तेंदुआ गांव के कचहरी टोला निवासी बियफी देवी मुसहर की झोपड़ी में घुस गया और खूंटे में बंधी बकरी को खींच ले गया। बकरी के मिमियाने की आवाज सुनकर गृहस्वामी बियफी देवी ने शेर मचाया तो गांव के विजय कुशवाहा, रामअवध मुसहर, भवारे मुसहर, सोहन मुसहर, सवांरे, उमेश, हासन, दुलारे, विंदा व जितेंद्र लाठी डंडे व आग की लपटों को लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। निचलौल रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी ग्राम प्रधान के द्वारा मिली है। मौके पर संबंधित वन दरोगा प कर्मियों को भेजा गया है। गांव के लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed