फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Landslide in Tuin Khola, Pokhara-Kathmandu road blocked

Maharajganj News: तुईन खोला में भूस्खलन, पोखरा-काठमांडो मार्ग ठप

Thu, 25 Sep 2025 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Tuin Khola, Pokhara-Kathmandu road blocked
सोनौली। मुगलिन-नारायणगढ़ खंड में भूस्खलन के चलते पोखरा-काठमांडों सड़क खंड पर यातायात बढ़ने से हुए जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। मुगलिन-नारायणगढ़ खंड के तुईन खोला क्षेत्र में भूस्खलन का असर पोखरा-काठमांडो सड़क खंड पर भी पड़ा है। पृथ्वीराजमार्ग बस ऑपरेटर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष ऐन कुमार साई ने बताया कि भूस्खलन के कारण मुगलिन खंड पर यातायात बढ़ने के साथ-साथ पोखरा-काठमांडो सड़क पर भी यातायात प्रभावित हुआ है। नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क खंड पर मंगलवार हुए भीषण भूस्खलन के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

इसलिए यात्रियों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे संबंधित जिले के स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करके उपयुक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वैकल्पिक मार्ग के रूप में महोत्तरी जिले के बर्दीबास, मकवानपुर जिले के हेटौडा, रूपनदेही के बुटवल, नवलपरासी के बर्दाघाट सुस्ता पूर्व में कवासोती और गैंडाकोट, धाडिंग जिले के नौबीसे और तनहुं जिले के खैरेनीटार से उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग अपनाने का अनुरोध किया गया है। कहा गया है कि यात्री सड़क की स्थिति को समझने के बाद ही यात्रा करें और यदि कोई समस्या आती है, तो वे सड़क सुरक्षा के लिए तैनात यातायात पुलिस, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के सुरक्षाकर्मियों से जानकारी और सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed