फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Landslide closes Pokhara and Kathmandu route, tourists troubled

Maharajganj News: भूस्खलन से पोखरा और काठमांडाे मार्ग बंद, पर्यटक परेशान

Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Landslide closes Pokhara and Kathmandu route, tourists troubled
महराजगंज। नेपाल में पोखरा और काठमांडो जाने वाली मुख्य सड़क दाउने के पास भारी वर्षा के भूस्खलन से काठमांडो और पोखरा जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पर्यटक भी फंस गए हैं और अब उन्हें परेशानी होने लगी है। नारायण घाट चितवन-मुगलिंग में भूस्खलन होने से रास्ता बंद है। पोखरा और बुटवल, दाउनने और मुगलिंग के बीच पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। 24 घंटे से फंसे यात्रियों को पहाड़ी के ऊपर से पैदल निकाला गया। इससे पर्यटकों के साथ भारतीय मालवाहक भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

नेपाल में मंगलवार की सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इससे सोनौली-पोखरा मार्ग पर पाल्पा महानगर पालिका के आगे मुख्य सड़क पर करीब चार किलोमीटर के दायरे में भूस्खलन हो गया। इससे सड़क के बीच कई वाहन फंस गए हैं। नेपाल पुलिस मशीन लगाकर मलबा हटाने में जुट गई है। मंगलवार रात नारायण घाट मुगलिंग और दाउनने के बीच सड़क पर जगह-जगह पहाड़ों के मलबे टूट कर गिरने से सड़क बंद हो गई है। बुधवार को पर्यटकों के साथ ही मालवाहक ट्रक लेकर गए चालक भी परेशान रहे। बंद रास्ते से मलबा हटाकर आवागमन को बहाल करने की प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

खासकर पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसे देखते हुए जिला पुलिस कार्यालय, दुमकीबास की ओर से हर संभव व्यवस्था की जा रही है। उधर, सोनौली बॉर्डर से आगे बढ़ने पर ही पर्यटकों को रास्ता बंद होने की जानकारी होने पर वे टूर प्लान बदल रहे हैं। लुंबिनी और बुटवल तक पर्यटन की व्यवस्था बनाकर जा रहे हैं। क्योंकि आगे जाने पर रास्ता बंद होने से समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed