फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Landslide at Bhairhawn-Pokhara road in 3rd Day too

नेपाल में बाढ़

Sun, 29 Aug 2021 05:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Landslide at Bhairhawn-Pokhara road in 3rd Day too
तीसरे दिन भी भूस्खलन से भैरहवां-पोखरा मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। सिद्धार्थ हाईवे के अंतर्गत बुटवल-पाल्पा मार्ग खंड के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन हो चुका है। भूस्खलन से सड़क जाम होने से यात्री और भारतीय ट्रक फंस गए हैं। पल्पा जिले के टीनौ ग्राम नगर पालिका-3 के सिद्धबाबा इलाके में लगातार हो रही बारिश से सड़क पर भूस्खलन हुआ है। वहीं, तीसरे दिन भी भैरहवां-पोखरा मार्ग अवरुद्ध रहा।
जिला पुलिस कार्यालय, पल्पा के अनुसार भूस्खलन ने टीनाउ 3 के सिसुवां, टीनाउ 5 के हिउदेखोला, केरावाड़ी और जोरधारा को प्रभावित किया है।
पाल्पा पुलिस प्रवक्ता डीएसपी रामेश्वर तवती ने बताया कि तानसेन नगर पालिका-7 में बारटुंग चौक के पास, बगनासकली नगर पालिका-3 में धैरेनी, बगनाशकली नगर पालिका-4 में सेरामा और रंभा नगर पालिका-3 में सीता पहाड़ के पास भी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से बुटवल से पल्पा, गुलमी, अर्घाखांची, स्यांगजा, परबत और बगलुंग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ वाहन और यात्री सड़क पर फंसे हुए हैं। पाल्पा के आर्यभंजयांग और दोभान से भूस्खलन हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण के इलाकों में भरा पानी
पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण रूपन्देही नवलपरासी और कपिलवस्तु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भैरहवां, तिलोट्टा, मारवाड़ी और दक्षिण के इलाकों में पानी भर गया है। पकलिहवा धकधई, परासी के सैकड़ों गांव अभी जलमग्न है। तिलोट्टा के मणिग्राम से लेकर दक्षिण में भैरहवां तक बाढ़ और भैरहवां-परासी कॉरिडोर में उद्योगों से अधिक नुकसान हुआ है। पंचकन्या समूह के उप महाप्रबंधक देवेंद्र साहू ने कहा कि तिलोट्टा में पंचकन्या समूह के प्लास्टिक और इस्पात उद्योग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय ट्रक पानी में बहा
भैरहवां-भूमही मुख्य सड़क खंड भी प्रभावित हुआ है। मुख्य मार्ग पर करीब तीन फीट पानी बहने से यातायात प्रभावित हुआ है। मुख्य सड़क से आ रहा एक भारतीय ट्रक भी बाढ़ के पानी में बह गया।
90 परिवारों में बांटी राहत सामग्री
भैरहवां ग्रीन सिटी के लायंस क्लब और ओमसटिया के लायंस क्लब ने संयुक्त रूप से रोहिणी गांव कुसमी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। लायंस क्लब ऑफ भैरहवा ग्रीन सिटी के अध्यक्ष लायन गोविंद प्रसाद गिरी और लायंस क्लब ऑफ ओमसैटिया के अध्यक्ष लायन मोहित यादव ने 90 परिवारों में राहत सामग्री बांटी।

नेपाल में पहाड़ों पर नमक 250 रुपये किलो, चीनी 300 रुपये किलो
सोनौली। नेपाल में बसे पहाड़ों पर लोग दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल की तराई जहां बाढ़ से डूबी हुई है। वहीं, पहाड़ों पर जगह-जगह पहाड़ों के मलबों के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। लिहाजा खाद्यान्न संकट गहराने लगा है। पहाड़ी जिलों में नमक 250 रुपये किलोग्राम तो चीनी 300 रुपये किलोग्राम हो गया है। तेल, चावल हरी सब्जी के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। थुकपा के वार्ड अध्यक्ष पासंग फुंजो लामा ने बताया कि चुमानुबरी नगर पालिका-7 में चावल की कमी हो गई है। नमक, तेल और घी भी खत्म हो गया है। स्थानीय नागरिक डोबर लामा के मुताबिक बाजार में नमक की कीमत नेपाली मुद्रा में 250 रुपये प्रति किलो है। एक किलो चीनी की कीमत 300 रुपये हो गई है। रूपनदेही के सीडीओ अश्मान तामांग ने बताया कि पहाड़ी मार्गों को खोलने और खाद्यान्न पहुंचाने का जोरों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed