{"_id":"65b249224e48b90319063306","slug":"landlord-beaten-for-demanding-rent-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-114489-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किराया मांगने पर मकान मालिक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किराया मांगने पर मकान मालिक की पिटाई
Thu, 25 Jan 2024 05:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल कस्बे में किरायेदार ने किराया मांगने पर मकान मालिक और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। मारपीट में मकान मालिक के बेटे का सिर फट गया और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
निचलौल कस्बा निवासी मेहदी हसन अपनी दुकान सुरेश गुप्ता को किराए पर दिए हैं। आरोप है कि उसका चार हजार रुपया किराया बाकी है। कई बार किराया मांगने के बाद भी रुपये नहीं मिल रहे थे। थक हारकर मकान मालिक ने कमरे में ताला बंद कर दिया। आरोप है कि बुधवार सुबह जब किरायेदार सुरेश गुप्ता दुकान पर आया और ताला लगा देखा तो भड़क उठा और पत्नी व बच्चों को गाली देने लगा। मना करने पर अपने भाई, भतीजा के साथ अन्य लोगों को बुलाकर पत्नी सैरून निशा तथा बेटे अलाऊद्दीन व मुबारक को मारने पीटने लगा। बीच बचाव करने पर मकान मालिक की भी पिटाई कर दी। मारपीट में मेरी पत्नी सैरुन निशा को गंभीर चोटे आईं है। बेटे अलाउद्दीन का सिर फट गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि आरोपी सुरेश गुप्ता व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।