{"_id":"65f58b6b6f30a891be0e5252","slug":"land-marked-for-meeting-hall-and-public-toilet-maharajganj-news-c-206-1-go11002-117979-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मीटिंग हाल और सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मीटिंग हाल और सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि चिह्नित
Sat, 16 Mar 2024 05:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीडीओ महराजगंज संतोष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय के आस-पास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही मीटिंग हाल और सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि का चिह्नांकन भी किया। बताया कि धन अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले अपने कार्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई को और बेहतर करने तथा प्रपत्रों के रखरखाव में सावधानी बरतने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। मीटिंग हाल और सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए जमीन भी चिह्नितकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इसके लिए पीडी आफिस के निकट सड़क के एकतरफ मीटिंग हाल तो दूसरी तरफ सार्वजनिक शौचालय बनेगा। यहां पहले से शौचालय बना है। अब सार्वजनिक शौचालय भी बनवाया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि मीटिंग हाल न होने के कारण बैठक करने में दिक्कत होती थी। अब यह दिक्कत समाप्त होगी, सार्वजनिक शौचालय बनने से भी सुविधा मिलेगी। संवाद