फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Land marked for body disposal site

Maharajganj News: शव निस्तारण स्थल के लिए भूमि चिह्नित

Sat, 25 Oct 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Land marked for body disposal site
महराजगंज। गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गो आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति, गोवंशों की संख्या, चारा, चिकित्सा व्यवस्था एवं देखभाल से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन गोशालाओं में निर्धारित संख्या से कम गोवंश मौजूद हैं वहां के गोवंशों को नजदीकी वृहद गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाए ताकि उनकी बेहतर देखभाल एवं प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी गोशालाओं में बीमार गोवंशों के लिए पृथक कक्ष या स्थान की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रत्येक विकास खंड में न्यूनतम शव निस्तारण स्थल के लिए भूमि चिंह्नित करने का निर्देश दिया गया, ताकि मृत गोवंशों के निस्तारण में कोई असुविधा न हो। साथ ही जनपद में उपलब्ध गोचर भूमि के सत्यापन और चारा भूमि की फेंसिंग की व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गो आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। इसके लिए विभिन्न गो उत्पादों जैसे गौमूत्र, गोबर आधारित दीये, खाद एवं अन्य उत्पादों के निर्माण एवं विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे आश्रय स्थलों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करें और निरीक्षण प्रतिवेदन समय से प्रस्तुत करें।
इससे पूर्व मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 31 गोशालाओं में 2113 गोवंश संरक्षित हैं। गोसदन मधवलिया में 655, अस्थाई गोआश्रय स्थल में 664, वृहद गोसंरक्षण केंद्रों में 332, कान्हा हाउस में कुल 273 और कांजी हाउस में 189 गोवंश संरक्षित हैं। विभिन्न ब्लॉकों और निकायों में निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए 06 कैटल कैचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed