फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Land is not available for Panchayat building in 17 gram panchayats

17 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के लिए नहीं मिल रही जमीन

Sun, 14 Nov 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Land is not available for Panchayat building in 17 gram panchayats
17 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के लिए नहीं मिल रही जमीन
विज्ञापन

फोटो अधिकतर भवन देख रेख के अभाव में जर्जर हो गए
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल / महराजगंज। ब्लॉक की 17 ग्राम पंचायतें खुद के कार्यालय के लिए जमीन नहीं तलाश पा रही हैं, जबकि तमाम ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोग कब्जा जमाए बैठे हैं। इसके अलावा जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बने भी हैं, उसमें से अधिकतर भवन देख रेख के अभाव में जर्जर हो गए हैं। शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई है, लेकिन ब्लॉक की 17 ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों को पंचायत भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पंचायत सचिवों द्वारा लेखपालों से संपर्क किए जाने के पश्चात भी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। खंड विकास अधिकारी द्वारा पंचायत भवनों के निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र भी दिया जा चुका है।
यहां शुरू नहीं हुआ निर्माण
- परतावल क्षेत्र के बलुआ, कुड़वा उर्फ मुड़कटिया, हरपुर तिवारी, विशुनपुर खुर्द, बुद्धिरामपुर, सोनकटिया, पिपरा जद्दू, बसहिया खुर्द, लक्ष्मीपुर जरलहिया, सियरहीभार, लक्ष्मीपुर भरगांवा, कोटवा, सिरसिया मलमलिया, रामपुर उपाध्याय, बरियारपुर, बनकटिया, पिपरपाती आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

17 ग्राम पंचायतों में जमीन नहीं मिल पा रही है। इसके कारण पंचायत भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। जमीन उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू प्रसाद, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed