फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lag in the construction of community toilets

सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में परतावल फिसड्डी

Tue, 20 Jul 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lag in the construction of community toilets
सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में परतावल फिसड्डी
विज्ञापन

महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में परतावल ब्लॉक की प्रगति सबसे दयनीय है। ब्लॉक क्षेत्र में बनने वाले 66 शौचालयों में 56 ही बन पाए हैं।
जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के लिए ब्लॉक वार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। घुघली में 70 के सापेक्ष 70, मिठौरा में 82 के सापेक्ष 81, धानी में 20 के सापेक्ष 19, सदर में 57 के सापेक्ष 54, बृजमनगंज में 61 के सापेक्ष 58, फरेंदा में 70 के सापेक्ष 61, सिसवा में 55 के सापेक्ष 48, पनियरा में 68 के सापेक्ष 64, नौतनवां में 95 के सापेक्ष 78, लक्ष्मीपुर में 95 के सापेक्ष 73 तथा निचलौल में 105 के सापेक्ष 78 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि जिन ब्लॉकों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति धीमी है, वहां के एडीओ पंचायत व संबंधित ग्राम के जिम्मेदारों को इसे तीव्र गति से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निचलौल में सर्वाधिक 27 शौचालयों निर्माणाधीन
निचलौल में सर्वाधिक 27, लक्ष्मीपुर में 22, नौतनवां में 17, परतावल में 10, फरेंदा में नौ, सिसवा में सात, पनियरा में चार, सदर व बृजमनगंज में तीन-तीन तथा मिठौरा व धानी में एक-एक सामुदायिक शौचालय निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed