फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lack of passenger facilities at Nai Kot railway station

नई कोट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा

Fri, 06 Aug 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lack of passenger facilities at Nai Kot railway station
नई कोट का बदहाल रेलवे स्टेशन। - फोटो : MAHARAJGANJ
नई कोट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। नई कोट रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाओं का टोटा है। यहां शौचालय खराब है। यात्रियों के लिए लगा बेंच टूटा चुका है। बाहर लाइट की व्यवस्था नहीं है। पास में स्थित देसी शराब की दुकान पर जमावड़ा लगा रहता है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
देश दीपक पाडेय, अरुण सिंह, पारस नाथ चौरसिया, सुनील यादव, विपिन अग्रहरि, राजू सिंह, अनिल सिंह, डॉ. अफजल, मुकेश कुमार ने कहा कि तहसील क्षेत्र के नई कोट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। वर्षों से रंग-रोगन नहीं हुई है। स्टेशन परिसर में बना शौचालय कई वर्षों से बदहाल है। सफाई नहीं होने से परिसर में घास उगी आईं हैं। पेयजल की सुविधा नदारद है।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के लिए बना बेंच टूट चुका है। यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। विद्युत व्यवस्था ठीक न होने से शाम होते ही स्टेशन परिसर में अंधेरा छा जाता है। स्टेशन के पास देसी शराब की दुकान होने से जमावड़ा लगा रहता है। आईओडब्ल्यू टीपी मल्ल ने बताया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण के लिए पत्र भेजा जाएगा। वर्तमान में जो व्यवस्था है, उसी में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed