फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lack of indicators on Sonauli Highway, risk of accidents

Maharajganj News: सोनौली हाईवे पर संकेतक का अभाव, दुर्घटना की आशंका

Wed, 07 Jan 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lack of indicators on Sonauli Highway, risk of accidents
फरेंदा उत्तरी बाईपास पर डायवर्जन से दुर्घटना की आशंका। 
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर रात में यात्रा कर रहे हैं तो संभल कर चलें, थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। इसके बावजूद निर्माणाधीन हाईवे पर संकेतांक की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में वाहन चालकों को यात्रा के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग इन दिनों निर्माणाधीन है। जगह-जगह बैरिकेडिंग किया गया है और कई जगहों पर डिवाइडर भी अधूरे हैं। इसके बावजूद हाईवे पर न तो संकेतक हैं और न ही प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। घने कोहरे में जरा सी चूक हुई तो हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। राजमार्ग में ओवरब्रिज बनाया गया है लेकिन सर्विस लेन की हालत खस्ताहाल है।
विज्ञापन

सर्विस लेन पर भी कोई संकेतांक नहीं लगाया गया है, लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ओवरब्रिज से उतरने की कई जगहों पर सबसे अधिक खतरा है। यहां पर भी प्रकाश व संकेतांक की समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा कस्बे के बाईपास पर स्थित ओवरब्रिज के उतरी तरफ सबसे अधिक खतरा है। यहां से उतरते ही अचानक कट मिलता है और दोनों तरफ से आवागमन शुरू है। कोहरे के कारण सामने से आ रहा वाहन भी नहीं दिखता है। दक्षिणी बाईपास पर भी डायवर्जन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राजमार्ग के किनारे किया गया बैरिकेडिंग भी कम दिखाई देती है।
परसा महंथ व बनकटी अस्पताल के समीप भी अवैध कट बना हुआ है। यहां से अक्सर मोटरसाइकिल व साइकिल सवार अचानक निकल जाते हैं। वहीं पिपरामौनी, भगवतनगर परसिया व मनिकौरा व रानीपुर के पास भी अवैध कट है।

कई जगहों पर सफेद पट्टी व रोड मार्किंग का अभाव है। ओवरब्रिज के किनारे कई जगहों पर नाली का निर्माण कार्य भी जारी है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी खतरे का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed