फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lack of enthusiasm in getting anti-coronary vaccine

कोरोनारोधी टीका लगवाने में उत्साह की कमी

Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lack of enthusiasm in getting anti-coronary vaccine
कोरोनारोधी टीका लगवाने में उत्साह की कमी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के प्रति लोगों में उत्साह की कमी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने का दावा किया जा रहा है। अधिकंश केंद्रों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जा रहा है। कुछ केंद्रों पर कम लोग टीका लगवाने पहुंच रहे। सोमवार को 1500 लक्ष्य के सापेक्ष 1211 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
जिले के सभी सीएचसी के अलावा जिला अस्पताल सहित 56 केंद्रों पर टीका लगाने की व्यवस्था है। सोमवार को जिला अस्पताल में बहुत कम लोग टीका लगवाने पहुंचे। सीएचसी बनकटी, निचलौल, परतावल समेत अन्य स्थानों पर लोगों में खास जागरूकता नहीं दिखी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे होने वाले लाभ के बारे में लागों को जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी। हर संभव कोशिश की जा रही है। केंद्रों पर लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने वालों की कमी दिखी। लोगों को ऑनलाइन इंफॉर्मेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 40 से 50 रुपये भी चुकाने पड़ रहे हैं। सोमवार की दोपहर 2 बजे तक महज 21 लोगों को टीका लगाया जा सका। दोपहर में सेंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। चिकित्सा कर्मी रसना परिहार, कल्पना, किरन देवी, शुभांगी, कुसमा, सलोनी लोगों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed