फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Laborer robbed of money after being drugged on train

Maharajganj News: ट्रेन में नशीला पदार्थ सुंघाकर मजदूर से छीनी रकम

Sun, 12 Oct 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Laborer robbed of money after being drugged on train
परतावल। कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पेमली निवासी हरिसुगन शर्मा (50) के साथ ट्रेन में छिनौती की वारदात हुई। रोज़ी-रोटी की तलाश में लुधियाना में काम करने वाले हरिसुगन नौ अक्तूबर को घर लौटने के लिए लुधियाना से ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनका मोबाइल व बैग चोरी कर फरार हो गया। होश में आने पर हरिसुगन ने बताया कि बैग में करीब पांच हजार रुपये और कपड़े थे। शनिवार को जब ट्रेन कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो अर्धचेतन अवस्था में हरिसुगन नीचे उतरने का प्रयास कर रहे थे, तभी प्लेटफार्म पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने घायल यात्री को उठाकर प्राथमिक इलाज कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया। होश में आने पर हरिसुगन ने पूरी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि किसी अजनबी ने पानी देने के बहाने बात की थी। उसके बाद क्या हुआ, उन्हें याद नहीं। होश में आने पर उनका बैग और मोबाइल दोनों गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed