फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kuposhit parivaar ko milenge pashu, suposhan ko milega badhaava

कुपोषित परिवार को मिलेंगे पशु, सुपोषण को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 05 Jun 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
kuposhit parivaar ko milenge pashu, suposhan ko milega badhaava
कुपोषित परिवार को मिलेंगे पशु, सुपोषण को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत जिले में 48 कुपोषित परिवार के सदस्यों ने योजना के तहत किया है आवेदन
महराजगंज। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत जिले के कुपोषित परिवार को पशु देने की पहल होगी। पशुओं को प्राप्त कर ऐसे परिवार के पास जहां अच्छे खान- पान का माध्यम उपलब्ध होगा, वहीं सुपोषण को भी पूरी तरह से बढ़ावा मिल सकेगा।
जिले में इस वर्ष मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत कुल 493 पशुओं को वितरित किए जाने का लक्ष्य है। पशुओं को सामान्यत: कोई भी प्राप्त कर सकता है, शर्त यह है कि व पशुओं का बेहतर ढंग से देखभाल करे तथा जिस उद्देश्य के साथ उसे लिया गया है, उसकी पूर्ति की जाए। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जिल में रहने वाल किसी भी व्यक्ति को अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। विभागीय जिम्मेदारों की ओर से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद उन्हें पशु देने की कवायद होगी।
विज्ञापन

-----------------------------
48 कुपोषित परिवार की तरफ से की गई पशु की मांग
योजना के तहत 48 कुपोषित परिवार की तरफ से पशु की मांग की गई है। अभी तक विभाग के पास कुल मिलाकर 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में पशु प्राप्त करने के इच्छुक लोग जल्द से जल्द अपना आवेदन प्राप्त करें। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पशुओं को वितरित किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
पशुपालकों को 900 रुपये प्रतिमाह देने की है व्यवस्था
विभाग की ओर से पशु के खान-पान के लिए प्रतिदिन 30 रुपये की दर से धनराशि दी जाती है। ऐसे में प्रतिमाह एक पशुपालक को 900 रुपये दिए जाने की व्यवस्था है।
-------------------------------
सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए कुपोषित परिवार को भी पशु दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इच्छुक परिवार के सदस्य विभाग में आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
डॉ. अरविंद कुमार गिरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed