{"_id":"60dcb3048ebc3eccca2e4b3b","slug":"korona-vaction-maharajganj-news-gkp400162419","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2533 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2533 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बुधवार को 2533 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में लंबी कतार होने के कारण यहां लोगों को कुछ देर इंतजार भी करना पड़ा।
जिला अस्पताल में टीकाकरण का डीएम ने निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए शत प्रतिशत टीका लगना जरूरी है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एवी त्रिपाठी, रोटरी क्लब के सदस्य विंध्यवासिनी सिंह, डॉ. एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के बीजापार स्थित आरपी इंटर कॉलेज में बुधवार को अल्पसंख्यक एवं महिला जागरूकता और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांच लोगों को टीका लगा। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। एएसपी निवेश कटियार ने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज तिवारी, प्रधानाचार्य ई. नीरज तिवारी, मौलाना मैनुद्दीन मिस्बाही, एसडीम निचलौल प्रमोद कुमार, एएसडीएम अविनाश कुमार, ईओ रामदुलारे यादव, पंडित अवधेश चौबे, डॉ ईश्वर चन्द विद्या सागर, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।