फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona se do vyakti kee maut, 18 pojitiv

कोरोना से दो व्यक्ति की मौत, 18 पॉजिटिव

Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
korona se do vyakti kee maut, 18 pojitiv
कोरोना से दो व्यक्ति की मौत, 18 पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संक्रमण की गति कुछ कम हुई। हालांकि मंगलवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। 18 लोग पॉजिटिव मिले। 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
मंगलवार को 1309 सैंपल की जांच में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल केस की संख्या 12216 है। सक्रिय केस 230 है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 11864 पहुंच गई है। होम आइसोलेशन 134 मरीज हैं। मृतकों की संख्या 121 है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में 23000 एंटीजन किट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 17 संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। रैपिड रिस्पांस टीम समय-समय पर मरीजों की जांच कर रही है। आशा कार्यकर्ता घर-घर लोगों की सेहत के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हें। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या में कमी आई है। 100 बेड के महिला अस्पताल में 14 मरीज भर्ती हैं। केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed