फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona

कोरोनारोधी टीका आयुष्मान योजना के पैनल के अस्पतालों में भी

Thu, 04 Mar 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
korona
कोरोनारोधी टीका आयुष्मान योजना के पैनल के अस्पतालों में भी
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और निजी अस्पतालों में 250 रुपये में लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अब जिले में आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल सभी अस्पतालों में कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बृहस्पतिवार को योजना में शामिल अस्पतालों में कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा।
फिलहाल टीका 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों और 45 वर्ष तक के गंभीर बीमार लोगों को लगेगा। निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए 250 रुपये देने होंगे। वहीं सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सभी आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल अस्पतालों में अब कोरोना का टीका लगाया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में कोरोना का टीका लगेगा। वहीं निजी अस्पतालों में 250 रुपये एक डोज के लिए देना होगा। बृहस्पतिवार को जिले के सभी सीएचसी, जिला महिला अस्पताल में कुल 28 सत्रों में टीकाकरण होगा। वैक्सीनेशन के लिए अब शासन की ओर से आधारकार्ड जरूरी कर दिया गया है। ऐसे में जो भी बुजुर्ग या गंभीर बीमार लोग टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराएं, वह आधार कार्ड जरूर साथ में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के पैनल के निजी अस्पताल
जिले के केएमसी डिजिटल हास्पिटल, महराजगंज फ्रैक्चर क्लीनिक, सीटी हॉस्पिटल, एमएम हॉस्पिटल, कैशवी हॉस्पिटल और दया गीत हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वैक्सीन जरूरत के अनुसार दिया जाएगा। इन अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रति डोज 250 रुपये देने होंगे।

इस दिन होगा टीकाकरण
अब महिला अस्पताल में सप्ताह के छह दिन टीकाकरण होगा। सभी सीएचसी में केवल सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीका लगेगा। वहीं निजी अस्पताल आने वाले लोगों की संख्या के अनुसार, सप्ताह में न्यूनतम चार और अधिकतम छह दिन टीकाकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed