{"_id":"601af0848ebc3e4a114982a1","slug":"korona-maharajganj-news-gkp383366285","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 केंद्रों पर आज लगेगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 केंद्रों पर आज लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 केंद्रों पर आज लगेगा कोरोनारोधी टीका
2800 कर्मियों को टीका लगाने का है लक्ष्य, कल पुलिस, राजस्व कर्मी एवं नगर निकाय के कर्मियों को लगेगी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वास्थ्य कर्मियोें को कोरोना से बचाव का टीका लगाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 2800 कर्मियों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य है। वहीं पांच फरवरी को 1100 फ्रंट लाइन वर्कर्स (पुलिस, राजस्व कर्मी एवं नगर निकाय के कर्मियों) को टीका लगाया जाना है।
चार फरवरी को 15 केंद्रों पर 28 सत्र में टीकाकरण होगा। टीकाकरण की जानकारी संबंधित कर्मियों के मोबाइल फोन पर भेजी जा चुकी है। संदेश में बूथ, सत्र, समय आदि की जानकारी दी गई। 16, 22, 28 और 29 जनवरी को जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका नहीं लग पाया है, उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए महिला अस्पताल, केएनडीएम नर्सिंग कालेज, केएमसी डिजिटल हास्पिटल, सीएचसी बृजमनगंज, धानी, घघुली, लक्ष्मीपुर, निचलौल, मिठौरा, पनियरा, परतावल, नौतनवां, सिसवां, फरेंदा एवं रतनपुर में केंद्र बनाया गया है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टीकाकरण से जुड़ी सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। संबंधित कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया जा चुका है। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पूरी सूचना कोविन पोर्टल पर त्वरित अपडेट होगा। इसके अलावा टीकाकरण के दौरान बूथ पर अधिकारी निगरानी करेंगे। जिन्हें टीका लगना है, उन्हें संदेश भेजा जा चुका है।