{"_id":"60184e658ebc3e543d154fc1","slug":"korona-maharajganj-news-gkp383112482","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पांच को
विज्ञापन
फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पांच को
छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को चार को लगेगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में सोमवार को सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के साथ बैठक की। जिसमें जिले में चार और पांच फरवरी को होने वाले टीकाकरण के बारे में चर्चा की।
टीकाकरण से बचे स्वास्थ्य कर्मचारियों को चार फरवरी को टीका लगाया जाएगा। अगर सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन चार फरवरी को नहीं हो पाया तो बाकी बचे अन्य स्वस्थ कर्मचारियों का टीकाकरण पांच फरवरी को किया जाएगा। इसी दिन फ्रंटलाइन वर्कर पुलिस, नगर पालिका, राजस्व, सफाई कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया जाएगा।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सभी बीपीएम अपने-अपने सीएचसी के कर्मचारियों को जरूरी जानकारी दें। वैक्सीनेशन वाले सभी कर्मचारियों को पूर्व की तरह ही सूचना पहले ही पहुंच जाए। वैक्सीनेशन के बाद सभी कर्मचारियों का कोविंग पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट की जाए। बैठक में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।