फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona hospital

पुरैना में 330 बेड के कोविड केयर अस्पताल का संचालन शुरू

Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
korona hospital
पुरैना में 330 बेड के कोविड केयर अस्पताल का संचालन शुरू
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमितों का चल रहा है उपचार, अब तक जिले में मिले हैं 46 पॉजिटिव
1631 नमूनों की हो चुकी है जांच, वर्तमान में जनपद में कुल 29 एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरैना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में बने 330 बेड के कोविड केयर अस्पताल का संचालन शुरू हो गया। यहां जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से लाकर पांच कोरोना संक्रमित भर्ती किए गए हैं। इसके साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए 620 बेड की व्यवस्था हो गई है। पुरैना के कोविड अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की दो टीमें बनाई गईं हैं। प्रत्येक टीम में 25-25 कर्मी हैं। एक टीम संक्रमितों के उपचार के लिए लगाई गई है। टीम शिफ्टवार ड्यूटी करेगी। गौरतलब है कि जिले में छह जमातियों के स्वस्थ होने के बाद से ही कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था।
जिले में अब तक कोरोना के 46 केस सामने आए हैं। इसमें से एक की मौत हो चुकी है और 16 स्वस्थ हो चुके हैं। 29 केस एक्टिव हैं। अब तक कोरोना जांच के लिए 1631 नमूने भेजे जा चुके हैं। 327 लोगों को मेडिकल और 93,730 लोग होम क्वारंटीन हैं। जिले में 983 निगरानी समितियां कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना में 330 बेड का कोविड केयर अस्पताल संचालित शुरू हो गया है। इसमें पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है। अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सकों की टीम मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल कर रही है। अफसर भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ये गांव हैं हॉटस्पाट
रतन पुरवा, मोहनापुर, महुआ महुई, चेहरी, कांध, सरोजनी नगर, महुआ महुई उर्फ टोला सिपाही, सोन चिरैया, खेसरारी भरपटिया, ग्राम बभनी बुजुर्ग हाट स्पाट गांव हैं। इन पर पुलिस की विशेष नजर है। गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed