फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kolkata team in final with Usman's hat-trick

Maharajganj News: उस्मान की हैट्रिक से कोलकाता की टीम फाइनल में

Sat, 30 Dec 2023 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Dec 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kolkata team in final with Usman's hat-trick
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में अटैक फुटबाल क्लब के तत्वावधान में चल रहे ठा. शिवकुमार सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में नार्दन यूनाइटेड क्लब दिल्ली ने संदीप क्लब पीपीगंज तथा कोलकाता क्लब कोलकाता ने यूनाइटेड क्लब सिवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए प्रथम सेमीफाइनल में नार्दन क्लब दिल्ली की टीम ने जोसफ द्वारा 45वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल की मदद से फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में कोलकाता के खिलाड़ी उस्मान के इर्द गिर्द घूमता रहा। दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और उस्मान उस्मान के हूटिंग के बीच सिवान के खिलाफ पहले हाफ के 9वें मिनट तथा दूसरे हाफ के 13वें और 34वें मिनट में हैट्रिक गोल कर अपनी टीम को शान से फाइनल में पहुंचा दिया। सिवान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में निर्णायक की भूमिका रहमतुल्लाह, लल्लन प्रसाद और प्रभात मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed