फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kit will be given to mangal dal

Maharajganj News: मंगल दलों को जल्द मिलेगी खेल सामग्री

Sun, 19 Mar 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
kit will be given to mangal dal
सभी 882 ग्राम पंचायतों में दी जानी है नवयुवक व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ओर से 216 युवक व महिला मंगल दलों में जल्द ही खेल सामग्री वितरित की जाएगी। सामग्री मिलने से जहां दल सशक्त होंगे, वहीं, उनके गांव के युवाओं को भी बेहतर ढंग से अभ्यास का अवसर मिलेगा।
जिले में संचालित होने वाले सभी 882 ग्राम पंचायतों में नवयुवक व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री प्रदान की जानी है। उपलब्धता के आधार पर लगभग 500 से अधिक मंगल दलों को सामग्री का अब तक वितरण किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित मंगल दलों को भी सामग्री वितरित की जानी है। अब तक सामग्री न मिलने से जहां उसका वितरण नहीं हो पाया, वहीं, खिलाड़ियों को अभ्यास में भी समस्या उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सामग्री के 25 मार्च तक जिले में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उसे दलों को वितरित कर दिया जाएगा। सामग्री मिलने के बाद जहां युवा बेहतर ढंग से अभ्यास करेंगे, वहीं, बड़ी स्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉकवार लाभान्वित होने वाले मंगल दलों की संख्या
महिला मंगल दल के रूप में लाभान्वित होने वाले 108 दलों में धानी, घुघली, सदर, नौतनवां व बृजमनगंज की एक-एक, मिठौरा के छह, सिसवा के 10, निचलौल के तीन, पनियरा के दो, परतावल के नौ, सदर के 23, फरेंदा के 27,नौतनवां के 11 व लक्ष्मीपुर के 14 मंगल दल हैं। वहीं, नवयुवक मंगल दल के रूप में लाभान्वित होने वाले 108 मंगल दलों में धानी व बृजमनगंज के एक-एक, घुघली के छह, मिठौरा के 16, सिसवा के सात, निचलौल के 17, पनियरा के 18, परतावल के छह, फरेंदा के 18 तथा लक्ष्मीपुर के 17 मंगल दल हैं।
कोट
खेल सामग्री के 25 मार्च तक जिले में पहुंचने की सूचना है। सामग्री के आने के बाद उसे तत्काल मंगल दलों को वितरित किया जाएगा।
-सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed