फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kisan Congress honored MNREGA promoters

Maharajganj News: मनरेगा प्रेरकों को किसान कांग्रेस ने किया सम्मानित

Sun, 01 Feb 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Kisan Congress honored MNREGA promoters
महराजगंज। सोहगीबरवा में जिला किसान कांग्रेस ने शनिवार को मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम में 10 मनरेगा प्रेरकों को शाल ओढ़ाकर फूल-मालाओं के साथ सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मनरेगा प्रेरकों में मुखलाल मुसहर, ज्ञानचंद मुसहर, कुमारी शीला भारती, श्रीराम मुसहर, मोहम्मद सोहरी मुसहर, रामप्रीत मुसहर, बृजलाल मुसहर और पूर्णमासी मुसहर शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला महासचिव परशुराम यादव और संचालन हल्ला बोल के गोविंद मिश्रा ने किया। इसका आयोजन विनीत सिंह एवं मनरेगा कोऑर्डिनेटर कपिल देव शुक्ल ने किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में नाम बदलने में एक्सपर्ट हो गई है। देश को आजादी दिलाने वाले सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर चल रहे कार्यक्रम को बदलकर मनरेगा कानून को खत्म किया। योजना के तहत यूपीए सरकार ने जॉब कार्ड बनवाकर नौकरी की गारंटी, और काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता तक देने का इंतजाम किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा देश की युवा ताकत को मनरेगा के कार्यक्रमों से जोड़कर लामबंद करने की जरूरत है। आवश्यकता इस बात की है कि कांग्रेसजन सही मायने में गांव-गांव जाकर खेतिहर मजदूरों को जागृत करें और सरकार के खिलाफ एक जबरदस्त जंग का एलान करें । कार्यक्रम में प्रदीप शुक्ला, मुरली सेवा दल के विजय मिश्रा, नीरज नयन सिंह, सुभाष यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed