फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kids were playing during exam time, teacher was unaware

Maharajganj News: परीक्षा के समय खेल रहे थे बच्चे, शिक्षक बेखबर

Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kids were playing during exam time, teacher was unaware
खेलते बच्चे। 
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र स्थित परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की मनमानी के चलते शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। इसका नजारा बुधवार को पड़ताल में देखने को मिला। इस दौरान कहीं पर परीक्षा के समय बच्चे खेलते दिखे तो कहीं पर प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षक विद्यालय से चले गए थे।
विज्ञापन

एक विद्यालय पर लंच के समय बच्चे कूड़े के ढेर के पास रखी गई डस्टबिन पर चढ़कर खेलते दिखे।
बुधवार को 12:40 बजे टीम प्राथमिक विद्यालय बहरौली में विद्यालय परिसर से लेकर बाहर तक पोखरी के किनारे पर बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों को चोटिल होने की संभावना बनी थी। वहीं विद्यालय के कुछ शिक्षक मोबाइल में व्यस्त दिखे। जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार अपने कक्ष में बैठकर एक शिक्षक की मदद से परीक्षा से संबंधित कार्य करने में व्यस्त थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय पर कुल 255 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 245 बच्चे उपस्थित हैं। जबकि विद्यालय पर उनके अलावा सहायक अध्यापक गोविंद कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, अरवेश कुमार, आशुतोष कुमार मिश्र और शिक्षामित्र राजेश कुमार गुप्त, परमावती की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पाली की परीक्षा का समय 12:30 बजे से है, लेकिन बच्चों को लंच करने में थोड़ा देरी हो जाता है। सभी शिक्षक विद्यालय पर मौजूद हैं। परीक्षा से संबंधित कॉपी और पेपर उपलब्ध है। इसके साथ ही विद्यालय में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था भी ठीक है।

प्राथमिक विद्यालय कपियां पर 12:16 बजे बच्चों का लंच हुआ था। विद्यालय का मुख्य द्वार खुला था। कोई शिक्षक परिसर में नहीं दिखे। ऐसे में बच्चे विद्यालय गेट के बाहर कूड़े की ढेर के पास रखी गई सूखे और गिले डस्टबिन पर चढ़कर खेलते नजर आए। विद्यालय पर कुल 68 बच्चे पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed