{"_id":"63e36174e599fc166d0d912f","slug":"kidney-stone-found-on-sp-mla-irfan-solanki-stomach-in-maharajganj-jail-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के पेट हुआ दर्द, जांच में मिली गुर्दे में पथरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के पेट हुआ दर्द, जांच में मिली गुर्दे में पथरी
Wed, 08 Feb 2023 05:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:04 PM IST
सार
जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के मुताबिक सपा विधायक इरफान 21 दिसंबर को कानपुर से जिला जेल लाए गए थे। जेल में बंदियों की रूटीन जांच में सपा विधायक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया था। जेल प्रशासन ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग डेढ़ माह पूर्व कानपुर से जिला जेल में भेजे गए सपा विधायक इरफान सोलंकी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं। चिकित्सकों के सुझाव पर उन्हें बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल पहुंचा कर अल्ट्रासाउंड कराया गया।
जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के मुताबिक सपा विधायक इरफान 21 दिसंबर को कानपुर से जिला जेल लाए गए थे। जेल में बंदियों की रूटीन जांच में सपा विधायक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
बताया कि जेल प्रशासन ने उनकी जांच के लिए डीआईजी जेल से पत्राचार किया, वहां से अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा। रेडियोलाजिस्ट डॉ. एके राय ने उनका अल्ट्रासाउंड किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एपी भार्गव ने बताया कि सपा विधायक की रिपोर्ट में गुर्दे में पथरी होने की पुष्टि हुई है।