{"_id":"69582397d7b3183e4f0333f8","slug":"khichdi-mela-instructions-to-officials-to-work-in-coordination-with-each-other-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168235-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेला : अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेला : अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश
विज्ञापन
खिचड़ी मेले को लेकर चौक का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा।
खिचड़ी मेले के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत चौक कार्यालय में हुई बैठक
आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम दो पार्किंग स्थल रिजर्व रखने के निर्देश
महराजगंज। खिचड़ी मेले के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पंचायत चौक कार्यालय में बैठक की। बैठक में खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि खिचड़ी मेला जनपद की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ आयोजन है। अतः श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्थ कैंप, खोया-पाया केंद्र, जूता-चप्पल घर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निचलौल एवं महराजगंज मार्ग पर स्वागत द्वार स्थापित करने व पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाने के निर्देश दिए। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने पर्याप्त संख्या में पार्किंग स्थलों की व्यवस्था करने को कहा। आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत न्यूनतम दो पार्किंग स्थल रिजर्व रखने के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने। निचलौल एवं झंझनपुर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था कर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने मेला परिसर में तीन शिफ्ट में सफाईकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष शौचालयों की व्यवस्था कर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत खंभों पर 08 फीट तक इंसुलेशन की व्यवस्था कराने व मेला अवधि के दौरान 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मेला परिसर में पीए सिस्टम लगवाकर उसके माध्यम से आवश्यक सूचनाओं, दिशा-निर्देशों एवं आपातकालीन घोषणाओं के प्रसारण की व्यवस्था करने को कहा। इसके साथ ही एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों से पूरे मेला परिसर की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे खिचड़ी मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और मंदिर परिसर में तहबाजारी और झूलों को लगवाने के दौरान सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, ईओ नगर पंचायत चौक ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।