फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   khichadi offered to guru gorakhnath

बाबा श्री गुरु गोरक्षनाथ के जयघोष के साथ चढ़ाई खिचड़ी

Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
khichadi offered to guru gorakhnath
बाबा श्री गुरु गोरक्षनाथ के जयघोष के साथ चढ़ाई खिचड़ी
विज्ञापन

महराजगंज। चौक बाजार के श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शनिवार को विधि-विधान से खिचड़ी चढ़ाई। बाबा श्री गुरु गोरक्षनाथ के जयघोष के वातावरण गूंज उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने के क्रम शुरू हो गया। मकर संक्रांति पर मौसम ने भी साथ दिया। धूप होने के कारण लोगों ने मेले का आनंद लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्क रही। इसके अलावा नेपाल नवलपरासी जिले के गोपालपुर गांव स्थित बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर में दोनों देश के श्रद्धालुओं ने आस्था की खिचड़ी चढ़ाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से मकरसंक्रांति मनाई गई। श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। शुक्रवार की भोर में ही दूरदराज के श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ये लोग एक दिन पहले ही रिश्तेदार या मित्र के घर आ गए थे। मकरसंक्रांति के मौके पर लोगों ने क्षेत्र स्थित, त्रिमुहानी एवं चानकी घाट पर स्नान करके गुड़, तिल, चावल, सब्जी, वस्त्र आदि का दान दिया। मेले में दुकानें सजी थीं। मनोरंजन के लिए झूले, ब्रेक डांस, टोरा टोरा, रेल, नाव आदि की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के गोपालपुर गांव बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर में दोनों देश के श्रद्धालु भक्तों ने आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। शनिवार की सुबह नेपाल के महेशपुर, अमानीगंज, भक्सीपुर, हरपुर, सुनरी, बरसारे, भुजहवां, बर्दघाट, सिसवां, हरदी, सेमरी, गोपीगंज, सूर्यपूरा, कुसुमा, परसियां, नवलपरासी तथा भारतीय क्षेत्र के टडहवां, ठूठीबारी, रामनगर, धरमौली, सडकहवां, किसुनपुर, भरवलियां, नौनियां, तुर्कहियां, गडौरा, बरगदवां, रमगढवां, हरपुर पाठक आदि क्षेत्र के श्रद्धालु गोपालपुर स्थित श्री गुरू गोरक्षनाथ मंदिर पहुंच बाबा गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ा अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
महराजगंज के ओर से आने वाले वाहनों को ठेकी चौराहे पर, निचलौल की ओर से आने वाले वाहनों को जलकल रोड पर बैरिकेडिंग करके अंदर प्रवेश को रोक लगाई गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनसीसी के 44, एनएसएस के 10 स्काउट के 20 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया।
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मकर संक्रांति मनाई
फोटो
आधारशिला वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर में शनिवार को मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 75 वृद्धजनों में कंबल वितरण हुआ। कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सुनील दत्त दूबे रहे।
सीओ सुनील दत्त दूबे ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से बड़ा दूसरा कोई पुण्य नहीं है। त्योहार के दिन वृद्धजनों की आंखें नम न हो इसका ध्यान समाज के सभी लोगों को रखना चाहिए। खुशियां बांटने से बढ़ती है इसलिए वृद्धजनों के संग खुशियों को साझा करें। धीरज गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। अरविंद दूबे ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा पूरे समाज की जिम्मेदारी है। प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि आश्रम के वृद्धजनों के अच्छी सुविधा मुहैया कराई जाती है। इस दौरान विश्वनाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार दूबे, आदर्श वर्मा, अभिषेक शुक्ला, रामजी पांडेय, सीमा, बिंदी, प्रभावती, जसमती मौजूद रहे।

अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन
अड्डा बाजार। मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को चौतरवा कोटही स्थान पर राम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ। इस दौरान चडलहा ग्राम प्रधान संजय सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह, दिनेश मणि, संतोष मणि, गंगेश्वरमणि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed