फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khatauni lock of 166 villages, work stopped

Maharajganj News: 166 गांवों की खतौनी लाक, रूका काम

Sat, 30 Dec 2023 06:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Dec 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Khatauni lock of 166 villages, work stopped
नौतनवा। 166 गांवों की खतौनी लाक हो गई है। इससे खतौनी में आदेश दर्ज आदि कार्य रुक गए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। तहसील में शनिवार को ठंड के कारण काफी चहल-पहल नहीं दिखी। कुछ फरियादी इधर-उधर भटकते दिखे। जबकि तहसील कर्मचारी अपने कार्य में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद सवा दो बजे उप जिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह तहसील सभागार में बैठे थे। लेखपाल, कानूनगो मतदाता सूची में मिलान कर रहे थे। 2:20 बजे रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तैनात कर्मचारी अपने कार्यों में व्यस्त दिखे। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षय कुमार ने बताया कि 166 गांवों की खतौनी लॉक है, जिस वजह से उन गांवों के खतौनी में आदेश दर्ज आदि कार्य रुके हैं।
विज्ञापन

2:30 बजे कार्यालय उपनिबंधक में कर्मचारी मौजूद रहे। उप निबंधक राम इकबाल यादव भूमि क्रेता विक्रेताओं के कागजात की जांच करते दिखे। कार्यालय में भूमि क्रेताओं तथा विक्रेताओं की भीड़ जुटी थी। 2:40 बजे उप जिलाधिकारी नौतनवा न्यायालय में पेशकार विजय चौधरी व अन्य कर्मी मौजूद रहे। 2:45 बजे तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ता जीडी रजिस्टर व अन्य कागजात की जानकारी लेते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में ग्राम सभा चकदह टोला घटवा निवासी श्रीकांति चक्कर लगाते मिलीं। उन्होंने बताया कि उनके ससुर की लगभग एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसकी वारासत के लिए पिछले दस माह से लेखपाल के पास कागज जमा करने के बाद भी अभी तक वारासत दर्ज नहीं हो पाया।

वहीं तहसील क्षेत्र के गांव मनिकापुर निवासी विश्राम यादव ने बताया कि भूमि विवाद है। मकान बनवा रहे थे। आधी दीवार बन चुकी है। पड़ोसी ने रोक दिया। चार माह से थाना तथा तहसील का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन न्याय नहीं मिला।

कैथवलिया उर्फ बरगदही निवासी राजेंद्र साहनी ने बताया कि पिछले चार माह से किसान सम्मान निधि के लिए ब्लाक और तहसील का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा है।


तहसील में सभी कर्मी समय से अपना काम निस्तारित करते हैं। आने वाले लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। शासन की मंशा के अनुसार समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास जारी है।
-मुकेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, नौतनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed