फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kharna today, fasting all day long, devotees will take prasad of jaggery kheer in the evening

Maharajganj News: खरना आज, दिनभर उपवास, शाम को गुड़ वाली खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी व्रती

Sat, 18 Nov 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kharna today, fasting all day long, devotees will take prasad of jaggery kheer in the evening
खरना आज, दिनभर उपवास, शाम को गुड़ वाली खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी व्रती
- लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आज दिखेगी बाजारों में रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना कार्यक्रम होगा। व्रती शनिवार की शाम को गुड़ का खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगी। इसके बाद से ही उनका 36 घंटे का कठोर व्रत शुरू हो जाएगा। पर्व की महत्ता तथा दूसरे व तीसरे दिन बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूजा सामग्रियों के दुकानों की संख्या बढ़ गई है। फलों के मूल्य भी बढ़ने लगे हैं।

परिवार के सुख-समृद्धि व संतानों के लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखा जाता है। प्रत्येक वर्ष घाटों पर बढ़ रही वेदी इस बात का प्रमाण है कि व्रतियों की संख्या न सिर्फ बढ़ रही है, बल्कि इस पर्व के प्रति लोगों में खासा उत्साह भी है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरूआत हो चुकी है, दूसरे दिन शनिवार को व्रती दिन में प्रसाद बनाएंगी। इसके बाद शाम को उसे स्वयं खाते हुए 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरूआत करेंगी। व्रत को लेकर चार महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने कुछ इस प्रकार अपने विचार रखे।
विज्ञापन




---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ महापर्व आस्था से जुड़ा है। 10 वर्षों से व्रत रखती हूं। इस बार भगवान सूर्यदेव की अराधना करते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।



रीता देवी, सुबाष नगर

--------------------------------



छठ पर्व पर दिन प्रतिदिन भव्यता बढ़ रही है। 25 वर्ष से व्रत रहती हूं, इस बार भी पूरे विधि-विधान से पर्व को रखूंगी व परिवार के समृद्धि की कामना करूंगी।

रानी जायसवाल, आजाद नगर



-------------------------------

पहली बार छठ महापर्व पर व्रत को लेकर उत्साहित हूं। व्रत रखते हुए परिवार में खुशियों के विकास की मांग सूर्यदेव से करूंंगी।



वैशाली निगम, शिवनगर

--------------------------------



छठ महापर्व पर दूसरी बार व्रत कर रही हूूं। दिन प्रतिदिन बढ़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि लोग आध्यात्म से जुड़ रहे हैं।

सोनम गुप्ता, वीरबहादुर नगर



----------------------------------

क्या होता है खरना



खरना का मतलब होता है, शुद्धिकरण। खरना के दिन शाम होने पर गुड़ की खीर का प्रसाद बना कर व्रती महिलाएं पूजा करने के बाद अपने दिन भर का उपवास खोलती हैं। फिर इस प्रसाद को सभी में बांट दिया जाता है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दिन प्रसाद बनाने के लिए नए मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी का प्रयोग करना शुभ माना जाता है।

---------------------------------------



दो गुनी हो गई दुकानों की संख्या

व्रत के दूसरे व तीसरे दिन होने वाले पूजा सामग्री के बिक्री को देखते हुए नगर क्षेत्र में दुकानों की संख्या लगभग दो गुनी हो गई है। बृहस्पतिवार को जहां नगर में सामग्रियों की 15 से 30 दुकानें दिखीं, वहीं शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 30 से 35 हो गई।




-------------------------------------

20 से 30 प्रतिशत तक बढ़े फलों के दाम



पूजा के साथ-साथ व्रत में लगने वाले फलों के दाम भी एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। सभी फलों में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिनके मूल्य इस प्रकार हैं।

फल का नाम-----------सामान्य दिनों में---------------- शुक्रवार को



सेव-----------------------80 से 100-------------------100 से 120 रुपये

केला----------------------30 से 40--------------------50 से 60 रुपये



अनार---------------------150 से 160-----------------200 से 220 रुपये

अमरूद--------------------50 से 60--------------------80 से 100 रुपये



पपीता---------------------35 से 40--------------------50 से 60 रुपये

संतरा----------------------50 से 60---------------------70 से 80 रुपये



नारियल-------------------25 से 30------------------ 35 से 40 रुपये

--------------------------------------



मिट्टी के बर्तन के दाम भी बढ़े

छठ महापर्व में प्रयोग होने वाले मिट्टी के बर्तन के भी दाम बढ़ गए हैं। कोसी भरने के लिए जो बर्तन बनाए गए हैं उसमें छोटी कोसी 150 रुपये में, मझली कोसी 300 रुपये व उसके साथ दीपक आदि को अलग से खरीदना है। वहीं बड़ी कोसी 500 रुपये में पूरे सेट के साथ है। दुकानदार महादेव ने बताया कि सामानों की बिक्री हो रही है, मगर शनिवार को बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।



--------------------------------------

छठ घाटों पर पर्याप्त पानी की रहे उपलब्धता
जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को नगर के बलिया नाला पुल पर बने घाटों का निरीक्षण किया तथा अधिशासी अधिकारी से छठ घाटों पर पर्याप्त पानी की उपलब्धता कराने को कहा। घाटों पर प्रकाश, पेयजल व सफाई व्यवस्था भी रहे, इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही न बरती जाए। बलिया नाले पर पानी के ठहराव के लिए उन्होंने अस्थायी बांध बनाने को कहा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि छठ घाटों पर पुलिस व अन्य बलों के जवानों को तैनात किया जाए।
यातायात कर्मी भी घाट के आसपास सड़कों पर तैनात रहें, जिससे किसी प्रकार के जाम की स्थिति न बने। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे। सिसवा संवाद के मुताबिक अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने श्रीराम जानकी मंदिर परिसर व पोखरा टोला सहित सभी छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा लिया एवं कहा कि व्रतियों के लिये कोई समस्या ना हो।
-------------------------------------------

छठ घाटों पर सफाई में जुटे कर्मी



नगर पालिका महराजगंज क्षेत्र में चिह्नित कुल 23 घाटों व तालाबों पर सफाई में कर्मी जुटे हुए हैं। कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद शमीम व सफाई नायक लालबहादुर के देखरेख में सफाई व्यवस्था चल रही है। 20 तक सभी घाटों पर नियमित रूप से नजर रखने के लिए कर्मी भी लगाए गए हैं, जिससे कि व्रतियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

----------------------------



150 से 200 रुपये में बिक रहा डलिया व सूपा

छठ पर्व पर बाजारों में बांस से बने डलिया व सूपा 150 से 200 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं दउरा भी 300 से 400 मूल्य में बेचा जा रहा है। इच्छुक लोग उसकी खरीददारी कर रहे हैं।
--------------------------
किसी प्रकार की शिथिलता न दिखाई जाए
महराजगंज। छठ महापर्व पर नगर के सभी छठ घाटों पर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए। महिलाओं के आस्था से जुड़े इस पर्व में किसी प्रकार की शिथिलता न दिखाई जाए। ये बातें नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में बने छठ घाटों व तालाबों का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने चिउरहां वार्ड में घाट पर तैनात सफाई कर्मियों से कहा कि वे प्रतिदिन सफाई कार्य करें। घाट को पूजा के योग्य बनाएं। इस दौरान निर्मेष मंगल, सभासद राणा पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed