{"_id":"67ab9a3d673c706da0022e14","slug":"keolapur-composite-will-be-chief-minister-abhyudaya-school-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142426-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: केवलापुर कंपोजिट होगा मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: केवलापुर कंपोजिट होगा मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल
Wed, 12 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
- पिछले वर्ष विभाग ने भेजा था प्रस्ताव, 12 जनपदों के लिए 1619.56 करोड़ जारी
महराजगंज। जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल विकसित होगा। योजना के तहत 12 चयनित जनपदों के लिए शासन की तरफ से 1619.56 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब केवलापुर कंपोजिट मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के नाम से जाना जाएगा। इसे 99 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी, जिससे उच्चारण की कवायद शुरू होगी।
मुख्यमंत्री कंपोजिट माडल स्कूल के लिए जनवरी 2024 में 12 जिलों से प्रस्ताव मांगा गया था। गोरखपुर मंडल से जनपद के अलावा देवरिया जनपद भी शामिल है। जिले से केवलापुर कंपोजिट का प्रस्ताव भेजा गया था। बीते दिनों सभी 12 जनपदों के लिए बजट जारी कर निर्माण को हरी झंडी मिली है। अब केवलापुर कंपोजिट को मिली राशि से विकसित किया जाएगा। इसमें पूरी व्यवस्था हाइटेक रहेगी। स्कूल की क्षमता 450 विद्यार्थियों की होगी। स्कूल में गार्ड रूम, दिव्यांग शौचालय, किचन शेड, लाइब्रेरी, एक कंप्यूटर लैब, साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए एक मॉड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्टक्लास और स्टाफ रूम भी शामिल होगा।
स्कूल में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान दिया जाएगा। खेलकूद उपकरण और औषधि गाॅर्डन तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं तैनात शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
वाईफाई से होगा लैस
स्कूल में बाल वाटिका बनाई जाएगी। स्कूल के अंदर न्यूट्रिशन गार्डन, वाई-फाई, ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे मॉनीटरिंग की सुविधा भी होगी। स्कूल में मॉड्यूलर डेस्क और बच्चों को ध्यान में रखकर फर्नीचर होगा। स्वच्छता को देखते हुए साफ-सफाई के लिए कर्मचारी और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के लिए सभी 12 जनपदों के लिए पिछले दिनों बजट जारी होने की सूचना मिली है। जनपद को 99 लाख रुपये मिलेंगे, जिससे केवलापुर कंपोजिट को अभ्युदय माॅडल की तर्ज पर विकसित कराया जाएगा।
- प्रदीप कुमार शर्मा, प्रभारी बीएसए