फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kendreey raajyamantree ne baadh peediton ka baanta dard

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का बांटा दर्द

Mon, 06 Sep 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
kendreey raajyamantree ne baadh peediton ka baanta dard
नौतनंवा नगर स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते केंद्रीय वित्त राज् - फोटो : MAHARAJGANJ
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का बांटा दर्द
विज्ञापन

क्षेत्र भ्रमण कर जाने जनता का हाल, तमाम लोगों ने सौंप ज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को निचलौल एवं नौतनवां क्षेत्र में भ्रमण कर जनता से संवाद कर उनका हाल जाना। बाढ़ राहत सामग्री पीड़ितों में वितरित किए। सुबह धनेवा धनेई स्थित आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। भ्रमण के दौरान पड़ियाताल मंदिर में पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बेलवा गांव मेंपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व. उदयभान मल्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सिंचाई विभाग विश्राम गृह में विधायक प्रेमसागर पटेल एवं भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व एसडीएम के साथ बाढ़ के संबंध में बैठक की। बाढ़ से हुए नुकसान व राहत कर संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम भरवलिया के टोला बसंतपुर में राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, एसडीएम प्रमोद कुमार, कृष्ण गोपाल जायसवाल, ऋषि त्रिपाठी, खुर्शेद अंसारी, अभिषेक मिश्रा, वीरेंद्र चौहान, अभिषेक पांडेय दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार रतनपुर ब्लॉक सभागार में सोमवार को तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बाढ़ एवं राहत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव महदेईया के 40 लोगों में राहत सामग्री वितरित की। उसके बाद एसडीएम रामसजीवन मौर्य से बाढ़ प्रभावित गांवों तथा राहत सामग्री वितरण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 37 गांवों के नौ हजार परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। तीन हजार परिवारों में राशन वितरित की जा चुकी है। पंकज चौधरी ने सोमवार शाम कस्बे में स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर बैठक कर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट निर्माण द्वार भूमि अधिग्रहण और किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष के प्रतिनिधि 0शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में मंत्री से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या सुनाने आईं महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने रोका
धक्का-मुक्की म महिला की हालत बिगड़ी
निचलौल। सिंचाई विभाग विश्राम गृह में सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आने की भनक लगते ही झरवलिया गांव के टोला बेलहिया के दर्जनों बाढ़ पीड़ित महिलाएं दुखड़ा सुनाने पहुंच गईं, लेकिनपुलिसकर्मियों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इससे नाराज बाढ़ पीड़ित महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक होने लगी। इसी बीच एक महिला घायल हो गई। पुलिसकर्मियों उसे आननफानन में सीएचसी में भर्ती कराया। सरिता, अतवारी, हिरमती, अनारी, कालिंदी, विंद्रवती, लालदेही, मीना आदि ने बताया कि विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते उनके घरों में बाढ़ का पानी घुस आया था। झोपड़ी केआवास और खाने-पीने का सामान नष्ट हो चुका है।
इन लोगों का आरोप है कि उन्हें राशन भी नहीं दिया जा रहा है। मंत्री से गुहार लगाने आई थीं, लेकिन गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर रोक दिया। पुलिसकर्मियों की धक्का-मुक्की से महिला गीता (55) गिरकर घायल हो गई। इस संबंध में वहां पर मौजूद इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं का आरोप निराधार है। पीड़ित महिलाओं की मुलाकात कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री को 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा
लक्ष्मीपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को नौतनवां में सोमवार को भाजपा नेता अशोक जायसवाल ने 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा। बाढ़ग्रस्त लोगों की समस्याओं के निदान की मांग की गई। भाजपा नेता अशोक कुमार जायसवाल द्वारा दिए गए मांग पत्र में लक्ष्मीपुर के बाढ़ क्षेत्र मझार के रधुनाथपुर में बांध निर्माण का कार्य, ग्राम पंचायत खलिकगढ़, रजापुर, गौहरपुर, भोथहा के जर्जर बांध की मरम्मत व सुंदरीकरण कार्य, नौतनवां क्षेत्र के जमुहानी, चकदह, लालपुर, पुरुषोत्तमपुर आदि में रोहिन नदी के तटबंधों की मरम्मत कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed