फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Keep cleaning workers free from online presence

Maharajganj News: सफाई कर्मियों को ऑनलाइन उपस्थित से रखें मुक्त

Mon, 19 Feb 2024 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Feb 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Keep cleaning workers free from online presence
महराजगंज। सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कर्मियों ने आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदुम्न सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शासन ने सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति लेने का निर्देश जारी किया है। अगर यह लागू किया जाएगा तो सफाई कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। समस्याओं को देखते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्त रखा जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी फील्ड में जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपने तैनाती ग्राम में जाकर ऑनलाइन उपस्थिति लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से एडीओ पंचायत कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय, निदेशालय एवं सचिवालय में स्टाफ की कमी के कारण महत्वपूर्ण कार्य लिए जा रहे हैं, ऐसे में वह तैनाती गांव में पहुंचकर ऑनलाइन उपस्थिति कैसे लगा सकते हैं। इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के समय सफाई कर्मचारियों से टोली बनाकर उनको तैनाती ग्रामों से अन्य ग्राम पंचायत में सफाई कार्य लिया जाता है। ऐसे में भी सफाई कर्मी तैनाती ग्राम में पहुंचकर ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगा सकते। भ्रमण कर गोवंश पकड़ना एवं गोशालाओं में रहकर गोबर उठाने की ड्यूटी भी सफाई कर्मियों से ली जाती है, ऐसी दशा में सफाई कर्मी अपने तैनाती ग्राम में ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पडने पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी ड्यूटी लगाई जाती है, इस स्थिति में भी तैनाती ग्राम में जाकर ऑनलाइन उपस्थिति लगाना संभव नहीं है। ईवीएम मशीनों की साफ-सफाई आदि का कार्य टीम बनाकर लगातार तीन-तीन माह तक लिया जाता है, इसलिए सफाई कर्मी का अपने तैनाती ग्राम पहुंचकर ऑनलाइन उपस्थिति लगा सकता। इस दौरान सरोज कुमार साहनी, जयराम, संतोष शर्मा, अशोक कुमार, शाह आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed