{"_id":"63276499c66cda04d6481d76","slug":"keep-breaking-traffic-rules-keep-paying-fines-maharajganj-news-gkp450952532","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस करे तो करे क्या: महराजगंज में लोग तोड़ते रहे यातायात नियम, भरते रहे जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस करे तो करे क्या: महराजगंज में लोग तोड़ते रहे यातायात नियम, भरते रहे जुर्माना
Mon, 19 Sep 2022 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:21 AM IST
सार
सड़क पर वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना आम बात होती जा रही है, जबकि इस वजह से अधिक दुर्घटना होती है। यातायात पुलिस ने सख्ती की तो मोबाइल पर बात करने की वजह से आठ माह में 230 वाहन चालकों का चालान हुआ।
विज्ञापन
नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ के पास बिना हैलमेट के पैर से बाइक को धक्का देकर ले जाता युवक।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जनपद के लोग अधिक गंभीर नहीं दिखते हैं। यही वजह है कि हर माह लोग नियमों को तोड़ते रहे और जुर्माना भरते रहे। जनवरी से अगस्त माह तक नियमों को तोड़ने पर लोगों ने 33 लाख 90 हजार रुपये जुर्माना भरा है। सबसे ज्यादा वाहनों के चालान (7,210) जून में माह हुए हैं।
सड़क पर वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना आम बात होती जा रही है, जबकि इस वजह से अधिक दुर्घटना होती है। यातायात पुलिस ने सख्ती की तो मोबाइल पर बात करने की वजह से आठ माह में 230 वाहन चालकों का चालान हुआ। हेलमेट पहनने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन इसके प्रति भी खास गंभीरता नहीं दिखती है। जबकि हेलमेट पहने से जीवन भी सुरक्षित रहता है।
जनवरी से अगस्त माह तक 15,770 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किया गया है। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 6408 वाहनों का चालान किया गया। 1792 लोगों का चालान सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण किया गया है। यातायात पुलिस की कार्रवाई हर माह तेज हुई, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या कभी कम तो कभी अधिक दर्ज की गई।
विज्ञापन
नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का चालन किया जाता है। लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए हमेशा जागरूक किया जाता है। यातायात पुलिस नियम का पालन कराने में सख्ती बरतने के साथ ही लोगों को समय समय पर जागरूक करती है। - हरि सिंह यादव, यातायात निरीक्षक

प्रत्येक माह हुए चालान
-जनवरी 334
-फरवरी 1671
-मार्च 5481
-अप्रैल 5501
-मई 5455
-जून 7210
-जुलाई 5965
-अगस्त 4633
माहवार जमा हुआ जुर्माना
- जनवरी-5 लाख 27 हजार
- फरवरी-2 लाख 26 हजार 800
- मार्च-4 लाख 51 हजार
- अप्रैल-6 लाख 27 हजार 400
- मई-6 लाख 65 हजार 800
- जून-7 लाख 80 हजार 100
- जुलाई-9 लाख 19 हजार 200
- अगस्त-5 लाख 87 हजार 200
केस-एक
- घुघली कस्बे के रहने वाले विक्की ने बताया कि दो माह में दो बार वाहन चालान हुआ है। पहली बार में 6500 जुर्माना भरा और दूसरी बार 500 रुपये जुर्माना जमा करा पड़ा। अब सभी जरूरी प्रपत्रों के साथ बाइक लेकर जाता हूं। हेलमेट लगाना नहीं भूलता।
केस-दो
- सिविल लाइंस के रहने वाले सूरज वर्मा ने बताया कि तीन माह में तीन बार चालान हुआ। पहली बार में 500 रुपये, दूसरी एवं तीसरी बार 1,000-1,000 रुपये जुर्माना भरना पड़ा। नियमों का पालन करने से जुर्माना भी नहीं लगेगा और जीवन भी सुरक्षित होगा।
केस-तीन
- विस्मिल नगर के अब्दुल सत्तार ने बताया कि बीते माह वाहन का चालान हुआ तो 2,000 रुपये जुर्माना भरना पड़ा। वाहन चलाने के दौरान जरूरी कागजात को साथ रखना नहीं भूलता हूं।