फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Keep an eye on the availability of sacks at the purchasing centers

क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता पर नजर रखें

Fri, 28 Oct 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the availability of sacks at the purchasing centers
कार्यशाला में मौजूद डीएम व अन्य तथा जानकारी देते क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता पर नजर रखें
विज्ञापन

सब हेड
धान खरीद की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश
महराजगंज। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीद के मद्देनजर खरीद केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता पर विशेष नजर रखी जाए।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शुक्रवार की देर शाम विकास भवन सभागार में आयोजित धान खरीद संबंधी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार कुछ मिलों में धान भेजने में समस्या हुई थी। ऐसे में केंद्र से मिल में धान का नियमित प्रेषण हो यह व्यवस्था बना ली जाए। भारतीय खाद्य निगम के जिम्मेदार भी सीएमआर चावल के उतार पर विशेष ध्यान दें। केंद्रों पर शौचालय की अनुपलब्धता की दशा में सहायक निबंधक सहकारिता ऐसे समितियों की सूची उपलब्ध करा दें, जिससे समय रहते उसका निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि केंद्र प्रभारी व मंडी समिति केंद्र के आसपास किसी आढ़तियों को खरीद के लिए सक्रिय न होने दें। जिला विपणन अधिकारी व अन्य एजेंसियों के प्रबंधक व नामित नोडल अधिकारी भी धान खरीद का पर्यवेक्षण करें। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्रों पर तौल के लिए आने वाले किसानों को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ उनके बैठने की व्यवस्था की जाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने भी खरीद के दौरान ध्यान रखे जाने वाले बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान परियोजना निदेशक आरके पांडेय, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी व सभी एजेंसियों के प्रबंधक, मंडी समिति के सचिव व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
संस्थागत प्रसव के घटने पर जताई नाराजगी
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव के घटने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नाराजगी जताई तथा सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सुधार का निर्देश दिया। सभी आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल में ई-कवच एप को डाउनलोड कराते हुए परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण को नियमित तौर पर कराने का निर्देश दिया। मरीजों को झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से बचाने के लिए आशा व एएनएम को जागरूक करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारियों को चेक लिस्ट के मुताबिक अस्पतालों की सुविधाओं को जांचने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थलों की नीलामी जल्द से जल्द कराने को कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार व डॉ. आईए अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed