फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kathmandu Mughlin road closed for four hours in Nepal

Nepal News: काठमांडू-मुग्लिन मार्ग चार घंटे बंद, बढ़ी परेशानी; तीन हफ्ते तक रहेगी दिक्कत

Sat, 23 Dec 2023 06:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Dec 2023 06:28 PM IST
सार

सूचना अधिकारी कृष्ण आचार्य ने बताया कि नारायणगढ़ से मुग्लिन की ओर जाने वाले वाहनों में यात्री वाहन पांढर किलो बाजार से जुगेड़ी तक सुबह 10:40 बजे तक चल सकते हैं। जबकि मालवाहक वाहनों के लिए भतेरी जंगल से रामनगर तक सुबह 11:30 बजे तक चलेंगे।

विज्ञापन
Kathmandu Mughlin road closed for four hours in Nepal
काठमांडू-मुग्लिन मार्ग चार घंटे के लिए बंद रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काठमांडू-मुग्लिन नारायण घाट के रास्ते दिन में चार घंटे तक वाहन नहीं चले। नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर तुईन नदी पर पुल बनाने के लिए एक दीवार को काटा जा रहा है, जिसमें दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रास्ता बंद रहा। इस सड़क से प्रतिदिन 10,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। जिला यातायात पुलिस कार्यालय चितवन ने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया है। यह मार्ग तीन हफ्ते तक बंद रहेगा। इससे पर्यटकों को परेशानी होगी। नववर्ष पर भारतीय पर्यटकों का आवागमन होगा।

विज्ञापन


काठमांडू जाने के लिए यही एक रास्ता है। जाम की स्थिति को कम किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ वाली जगह पर पुल बन रहा है, इसलिए परिवहन सेवा बंद कर काम शुरू कर दिया गया है। चितवन और तनहु की ओर छह अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन


नागाढुंगा-मुग्लिन सड़क परियोजना पश्चिम खंड (नारायणगढ़-मुग्लिन) के सूचना अधिकारी कृष्ण आचार्य ने बताया कि नारायणगढ़ से मुग्लिन की ओर जाने वाले वाहनों में यात्री वाहन पांढर किलो बाजार से जुगेड़ी तक सुबह 10:40 बजे तक चल सकते हैं। जबकि मालवाहक वाहनों के लिए भतेरी जंगल से रामनगर तक सुबह 11:30 बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

काठमांडू से आने वाले यात्री वाहनों को मुग्लिन बाजार से मनकामना केबल कार तक सुबह 11:55 बजे तक और मालवाहक वाहनों को 11:45 बजे तक चलने की अनुमति है। इसी तरह पोखरा से आने वाले यात्री वाहनों को बेनिटर से पावरहाउस तक 11:55 बजे और मालवाहक वाहनों को 11:45 बजे रोक दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में तीन सप्ताह के लिए सड़क बंद रहेगी। कठोर चट्टान के कारण काम करना मुश्किल होने के कारण ब्लास्टिंग का काम बंद कर दिया गया था। जब विस्फोट की अंतिम तैयारी की जा रही थी, तो सड़क को एक बार फिर से बंद करने की तैयारी की गई। 60 मीटर ऊंचे पहाड़ को पिछले साल 25 मीटर तक काट दिया गया था। सड़क का शेष 35 मीटर हिस्सा अब कटने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed