{"_id":"64bc373a50794daea309dcb6","slug":"kasturba-vidyalaya-lax-in-filling-attendance-difficulties-will-increase-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-2436-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपस्थिति भरने में कस्तूरबा विद्यालय शिथिल, बढ़ेगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपस्थिति भरने में कस्तूरबा विद्यालय शिथिल, बढ़ेगी मुश्किल
विज्ञापन
- जिले मेें संचालित होने वाले सभी 13 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थिति भरने की रफ्तार धीमी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर बालिकाओं व शिक्षकों की उपस्थिति भरने में रुचि नहीं दिखाई जा रही। इससे वार्डनों की मुश्किलें बढ़नी तय है।
जिले के निचलौल ब्लॉक में दो एवं शेष सभी 11 ब्लॉक में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन होता है। सभी में बालिकाओं व शिक्षकों की उपस्थिति को प्रतिदिन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होता है, मगर विद्यालयों के वार्डन की ओर से इसमें रूचि नहीं दिखाई जा रही है। इससे जहां वास्तविक रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है, वहीं, ऑनलाइन पर्यवेक्षण में भी समस्या आ रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी वार्डन को कमियों को तत्काल दूर कराते हुए नियमित उपस्थिति अपलोड करने को कहा गया है। हालांकि अधिकांश वार्डन की ओर से नेटवर्क व पोर्टल के न चलने की समस्या की वजह से अपलोडिंग न होने की बात कही जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
1300 बालिकाओं व लगभग 100 से अधिक शिक्षकों की देनी होती है उपस्थिति
जिले में संचालित होने वाले सभी 13 कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 1300 बालिकाओं के साथ ही 100 से अधिक शिक्षकों व कर्मियों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से देनी होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थिति देने में रूचि नहीं दिखाई जा रही है। वार्डन को नियमित रूप से पोर्टल पर उपस्थिति अपलोड करने को कहा गया है। आगे से सुधार न होने पर सभी की जवाबदेही तय की जाएगी।
केके सिंह, जिला समन्वयक बालिका