फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kashmiri apple becomes expensive due to reduced arrival from Himachal

Maharajganj News: हिमाचल से घटी आवक से महंगा हो गया कश्मीरी सेब

Sat, 24 Jan 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri apple becomes expensive due to reduced arrival from Himachal
पिछले माह तक 100 रुपये किलो तो अब 160 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन

सहालग की धूम के बीच अगले माह बढेगी बिक्री
महराजगंज। फलों के बाजार में एक बार फिर कश्मीरी सेब रेट के मामले में इठलाता दिख रहा है। बढ़े रेट के चलते फुटकर बाजार में एक किलो कश्मीरी सेब 160 से 180 रुपये तक में बिक रहे हैं। जबकि पिछले माह इनकी कीमत 100 रुपये प्रति किलो थी।

मकर संक्रांति बीतने के बाद अब अगले महीने से सहालग की तेजी देखने को मिलेगी। ऐसे में मांगलिक आयोजनों के लिए फलों के बढ़ी मांग के कारण बिक्री बढ़ना तय है। हालांकि सेब के दाम में अभी से उछाल देखा जा रहा है। मुख्यालय के फल कारोबारी शंभू ने बताया कि नवंबर व दिसंबर में कश्मीरी सेब के साथ हिमाचल की मंडी से भी भरपूर मात्रा में सेब पहुंच रहे थे। इसलिए सेब की बिक्री बीते माह तक 80-100 रुपये प्रति किलो थी। हिमाचल का सेब 80 तो कश्मीरी सेब 100 रुपये किलो फुटकर बाजार में था। लेकिन जनवरी से हिमाचल से आने वाले सेब की आवक कम होने से कश्मीर से आने वाला सेब महंगे हो गए हैं। अगले माह से शुरू हो रहे सहालग में मांग और बढ़ेगी। व्यापारियों को आशंका है कि सेब के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं। मुख्यालय पर कोतवाली के निकट फलों की फुटकर दुकान चलाने वाले राजेश ने बताया कि रेट घटने से बिक्री कुछ घटी है, लेकिन अगले माह से यह बढ़ेगी यह उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed