फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kashi is saying Bam-Bam, the audience danced to the performance.

Maharajganj News: बम-बम बोल रहा है काशी...की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

Tue, 03 Oct 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kashi is saying Bam-Bam, the audience danced to the performance.
- भोजपुरी नाइट्स में रवि किशन व दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बम-बम बोल रहा है काशी.., एगो निबूया दो चार गो मिर्ची लटका ला चोटी में..., ए राजा हमके बनारस घुमाई द, की प्रस्तुति के साथ आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ व गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने ने भोजपुरी नाइट़्स की शानदार शुरुआत की। दोनो कलाकारों की जुगलबंदी को देखकर दर्शक झूम उठे।
इसके बाद रवि किशन एवं दिनेश लाल यादव ने यूपी में सब बा, चोर, उचक्का, गुंडा, माफिया कैसे थर-थर कांप रहे हैं, बुलडोजर बाबा चांप रहे हैं, माफिया भाग रहे हैं, मन की तरंग मार लो..., बलम हो ल अउता तेल गमकउआ, माई हो ललनवा दे द, जईसन सोचले रहली वईसन धनिया मोर बाड़ी..., नए भारत के नवयुग मेें नया निर्माण है मंदिर... शीर्षक वाला गीत प्रस्तुत कर दर्शकों में जोश भरने का कार्य किया।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ गोरखपुर व आजमगढ़ के सांसद, नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं विधायकों ने मंगलवार की रात को भोजपुरी नाइट्स का शुभारंभ किया। संचालन तान्या ने किया। इससे पूर्व अमित अंजन आदि ने ओढ़नी के रंग पियर व ओढ़निया वाली गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक ज्ञानेद्र सिंह, जयमंगल, ऋषि त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
चंद्रयान तीन व रामायण पर आधारित लेजर शो भी हुआ प्रस्तुत
महोत्सव के चौथे सत्र में चंद्रयान तीन व रामायण पर आधारित लेजर शो को प्रदर्शित किया। संचालनकर्ता की मांग पर दर्शकों ने अंधेरे में मोबाइल की लाइट जलाकर उत्कृष्ट माहौल को प्रदर्शित किया।
--------------------------------------

कलर्स इंडिया के कलाकारों ने भी दी मनमोहक प्रस्तुति
भोजपुरी नाइट के दौरान कलर्स इंडिया के कलाकारों ने अपने मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों ने गजानना, गजानना... गीत, राजस्थानी नृत्य समेत अन्य राज्यों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।
--------------------------
दिनेश बाबू देखा मुड़िया मुड़िया लउकत बा
कार्यक्रम के शुभारंभ में उमड़ी भीड़ को देखकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव से कहा कि दिनेश बाबू देखा मुड़िया मुड़िया लउकत बा। प्रभारी मंत्री के आने के बाद गोरखपुर के सांसद ने कहा कि दयालू जी आई गईलें। उन्होंने मंच से भोजपुरी की महत्ता बताई। कहा कि जिले के कलाकार खुद को तैयार करें।
-------------------------
अभिभावक व मार्गदर्शक बताकर पंकज का कद बढ़ा गए दिनेश
आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को अभिभावक व मार्गदर्शक बता कर उनका कद बढ़ाया। दिनेश लाल यादव ने जब कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के सहयोग से आजमगढ़ में महोत्सव हुआ तो गोरखपुर के सांसद ने कहा कि गुपगुप गुपचुप खेला हो गईल। नवंबर में गोरखपुर के महोत्सव में भी अब मंत्री जी के सहयोग करेके पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed