फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Karni Sena protests over the deaths of cattle at Kanha Gaushala.

Maharajganj News: कान्हा गौशाला में गोवंश की मौतों पर करणी सेना का विरोध

Mon, 29 Jun 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena protests over the deaths of cattle at Kanha Gaushala.
सोनौली। नगर पंचायत सोनौली स्थित कान्हा गोशाला में कथित रूप से लगातार हो रही गोवंश की मौतों को लेकर करणी सेना सहित कई हिंदू संगठनों ने रविवार को विरोध दर्ज कराया। संगठनों ने पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गोशाला के संचालन में चारा, पानी, दवा और देखरेख की व्यवस्था ठीक नहीं है, जिससे गोवंश की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। आरोप लगाया गया कि जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी या स्वतंत्र समिति से कराई जाए और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही गोशाला के खर्चों का ऑडिट, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की भी मांग उठाई गई। करणी सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भगवा रक्षा परिषद जिला उपाध्यक्ष शिवांश पांडेय, रवि कुमार गौड़, अभिराज पांडेय, संदीप मद्धेशिया, शिव कुमार यादव, दिलीप साहनी, आदर्श तिवारी, शिव कुमार चौहान, अनंत सागर करणी सेना के ब्लाॅक अध्यक्ष रामप्रीत, महेश मद्धेशिया, रोहित मद्धेशिया, मोहित मद्धेशिया, आनंद सागर पटेल, राम किसुन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed