फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kanha animal shelter is in crisis due to more animals than its capacity.

Maharajganj News: क्षमता से अधिक पशुओं के होने से हाफ रहा कान्हा पशु आश्रय

Sun, 02 Feb 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanha animal shelter is in crisis due to more animals than its capacity.
घुघली। नगर पंचायत के कान्हा पशु आश्रय गृह में पशुओं की क्षमता 20 की है, लेकिन इस समय पल रहे हैं। 26 पशु क्षमता से अधिक पशु होने व सुखा भूसा खाने से स्थिति लचर हो गई है। यहां हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही दुर्गंध को दूर करने का कोई इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

हालत यह है कि नालियों से उठने वाले दुर्गंध से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है, पशुओं को ठंड के महीने में बचाव के लिए भी कुछ मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया है। बावजूद कोई भी जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को जब नगर के कान्हा पशु आश्रय गृह की हकीकत पड़ताल किया तो देखा कि 26 पशु केवल सुखा भूसा के सहारे अपना पेट भर रहे हैं। बदबूदार नालियां तथा पशुओं के पास ही गोबर रखने की व्यवस्था आश्रय की व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है। पशु आश्रय में काम कर रही महिला कर्मचारी ने कहा की पशुओं के खाने की सभी वस्तु मौजूद है। पूछने पर कि क्यों केवल सुखा भूसा ही पशुओं को दिया जा रहा है, तो उन्होंने कुछ बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं के पास रखा गोबर से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। आश्रय में पहुंचने पर नाक पर रूमाल लगाकर ही वहा कुछ देर ठहर सकते हैं। आश्रय में जो पशु आज खाने के लिए बांध दिए गए वह एक महीने तक वहीं बंधे रहते हैं।
इसलिए कि जगह का अभाव है। क्योंकि क्षमता से ज्यादा पशुओं को रखा गया है। क्योंकि, उक्त आश्रय में 16 से 18 पशु ही रह सकते हैं, लेकिन 26 पशुओं को रखा गया है।


कान्हा पशु आश्रय में पशुओं के खाने पीने की सारी व्यवस्था है। यदि किसी प्रकार की कमी होगी तो उसको दूर किया जाएगा। समय समय पर उसकी निगरानी रखनी पड़ती है। आश्रय की क्षमता बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
-संतोष कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed