फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kamlesh's death tangled

Maharajganj News: कमलेश की मौत की गुत्थी उलझी, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 26 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh's death tangled
जांच में जुटी पुलिस को नहीं मिल रहा कोई सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/पनियरा। थाना क्षेत्र के सतगुर गांव में बंद कमरे में 22 मई की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में कमलेश निषाद (26) का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इसे देखते हुए पुलिस पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने ले गई थी।
चोट का निशान देकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करके उसके शव को बंद कमरे में फेंक दिया गया। परिवार के लोग युवक के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कमलेश निषाद और उसके पिता रामकिशुन के बीच जमीन जायदाद का विवाद था। कमलेश की बहन का आरोप है कि पिता ने भाई को धमकी देते थे जायजाद में हिस्सा नहीं दूंगा। इस बात पर दोनों में मारपीट भी हुई थी। दोनों का शांति भंग में चालान भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कमलेश की मां की मौत हो चुकी थी। पिता ने दूसरी शादी कर ली। उससे चार बेटियां और एक बेटा है। दूसरी पत्नी पति पर आए दिन दबाव बनाती थी कि पहली पत्नी के बेटे कमलेश निषाद को जमीन जायदाद का हिस्सा दिया तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। कमलेश की बहन ने पिता और सौतेली मां पर भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। ।
क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार सिंह ने बताा कि बंद कमरे में कमलेश निषाद की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed