फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra taken out with band-baja

Maharajganj News: बैंड-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Tue, 17 Feb 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with band-baja
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमासिन बुजुर्ग में आयोजित रुद्रमहायज्ञ के लिए सोमवार को 501 कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथी, घोड़ा, चारपहिया वाहन, ट्रैक्टर ट्राली और बाइक के साथ काफी संख्या में महिलाओं समेत बुजुर्ग व बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द, करमहिया, डिंगुरी, चौरी, कुआचांप, कौआठोर, मुजुरी सतगुरु, रानीपुर, लक्ष्मीपुर होते हुए रोहिन नदी के भौराबारी घाट तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। आयोजक ग्राम प्रधान रूपेश शर्मा ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक कथा वाचक पंडित वीरेन्द्र तिवारी प्रवचन देंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति 24 फरवरी को महाभंडारा के साथ होगी। रात्रि में गांव की रामलीला मंडली रामलीला का मंचन करेगी। कलश यात्रा में विशाल विश्वकर्मा, जनार्दन सिंह, सदानंद यादव, रामअशीष यादव, कृष्णानंद पाण्डेय, असलम खान सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed