फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra of Shri Rudra Mahayagya taken out with band and music

Maharajganj News: बैंड-बाजे के साथ निकाली श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा

Sat, 24 Jan 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra of Shri Rudra Mahayagya taken out with band and music
महराजगंज। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा नरायन में शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ग्रामसभा स्थित शिव मंदिर परिसर से होकर मुजहना बुजुर्ग, बौलिया बाबू, मोतीपुर होते हुए हरिहरपुर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर पर पहुंची।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य सुधांशु पांडेय महाराज के नेतृत्व में विधि-विधान से मन्त्रोच्चार कर कलश में जल भरा गया। 201 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किया। भक्तगण धर्म पताका लिए चल रहे थे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष नमन पटेल ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ 23 से 31 जनवरी तक जारी रहेगा। भारत खंड पकड़ी के रामलीला मंडल के कलाकार श्री राम के जीवन पर आधारित रामलीला का मंचन करेंगे। कथा वाचक सुभम शास्त्री महाराज कथा का वाचन करेंगे। इस अवसर पर गजेंद्र पटेल, अजय पटेल, अवधेश शर्मा, लाल बहादूर, अजित पटेल, शैलेश पांडेय, श्रीनिवास पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed