{"_id":"67a23acd1bee055cbc067bab","slug":"jyoti-of-ayodhya-defeated-aarushi-of-gorakhpur-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141964-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अयोध्या की ज्योति ने गोरखपुर के आरुषि को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अयोध्या की ज्योति ने गोरखपुर के आरुषि को दी पटखनी
Tue, 04 Feb 2025 09:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Feb 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
भिटौली। महदेइया मेले में मंगलवार को कुश्ती का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्वांचल से आए महिला व पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाए। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद यादव एवं जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया।
नंदनीनगर अयोध्या की ज्योति राय ने गोरखपुर के आरुषि राव को पटखनी देकर दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद सोहास के गुड्डू यादव ने गोरखपुर के सन्नी को, बैरिया के विष्णु यादव ने रुधौली के शैलेष को, नंदनी नगर अयोध्या की शिखा शर्मा ने गोरखपुर के अंकिता मिश्रा, बैरिया के अमित ने निबिअहवा के अंश को, मुजुरी के जितेंद्र ने टिकरिया जंगल के पाथर को, निबिअहवा के निहाल ने बैरिया के अनुज यादव को, महराजगंज की गुंजा ने गोरखपुर के आरुषि राव को, बैरिया के विशेष ने परतावल के आशीष को पटखनी दी।
मुख्य अतिथि को मेला समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख श्रवण सिंह, सिद्धू सिंह, बालेंदू शुक्ल, पूर्व प्रधान रामानंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, ग्राम प्रधान संगम वर्मा, तेज बहादुर पांडेय, प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह, नीरज नयन सिंह मौजूद रहे।