फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Junk food is preying on the youth, increasing the number of patients with fatty liver and jaundice.

Maharajganj News: युवाओं को शिकार बना रहा जंक फूड, फैटी लिवर व पीलिया के मरीज बढ़े

Sat, 03 Jan 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Junk food is preying on the youth, increasing the number of patients with fatty liver and jaundice.
शुक्रवार को जंक फूड से प्रभावित 26 रोगी मिले, सभी की आयु 30 वर्ष से कम
विज्ञापन

प्रभावितों में युवाओं की संख्या चिंता का कारण
शुक्रवार को जिला अस्पताल में 613 का हुआ उपचार
महराजगंज। जंक फूड का बढ़ता चलन युवाओं को तेजी से बीमार बना रहा है। सर्दी में इसके रोगी भी मिल रहे। जंक फूड का सेवन करने वालों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, पीलिया, अपच की शिकायत बढ़ी है। शुक्रवार को सर्दी, बुखार के साथ इन बीमारियों के कुल 26 रोगी मिले। सभी की आयु 30 वर्ष से कम की रही।
शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 613 रोगियों का उपचार किया गया। अधिकतर रोगी सर्दी जनित बीमारियों से प्रभावित रोगी रहे। नये बीमारियों में फैटी लीवर, पीलिया शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और अपच जैसी बीमारियों के रोगी रहे। इनमें सर्वाधिक युवा रहे।
विज्ञापन

डाॅ. रंजन मिश्रा ने ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट व लक्षण के अनुसार दवाओं का परामर्श व बचाव उपाय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जंक फूड की अधिकता से युवा उक्त के साथ हृदय रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जंक फूड में ट्रांस फैट की अधिकता, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, आर्टिफिशियल टेस्ट (अजीनोमोटो) जैसे विभिन्न प्रकार के सॉस और प्रिजरवेटिव रसायन का उपयोग होता है। लंबे समय तक इनका सेवन एसिड की मात्रा बढ़ा देता है। यह पेट या आंतों में सूजन, अल्सर जैसी गंभीर बीमारी की संभावना रहती है। इसलिए ऐसे रोगियों को जांच रिपोर्ट व लक्षण के आधार पर हिदायत के साथ दवा परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल है मुख्य कारण
सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मधुमेह का खतरा बढ़ता है। बच्चों और युवाओं के लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से फैटी लिवर, पीलिया और आगे चलकर लिवर सिरोसिस तक की स्थिति बन सकती। इसलिए रोगियों को बचाव व एहतियात पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
ऐसे करें बचाव
- पौष्टिक आहार डाइट में शामिल करें। अंकुरित अनाज व हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
- जंक फूड व फास्ट फूड खाना पूरी तरह से बंद करें।
- पानी अधिक से अधिक पीएं। यह शरीर के हानिकारक अवयव बाहर निकालने में मदद करता है।
- योग व व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
- बिना जांच व सलाह के किसी भी तरह का उपचार न प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed