फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jugaad's Strong Education System

जुगाड़ के जोर से कमजोर हुई शिक्षा

Tue, 06 Mar 2018 12:33 AM IST
maharaganj
maharaganj Updated Tue, 06 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jugaad's Strong Education System
पढ़ाई - फोटो : amar ujala
महराजगंज। जुगाड़ के जोर ने जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। शिक्षा के गिरते स्तर में सुधार के दावे और घोषणाएं तो आम है, लेकिन हकीकत में पूरी व्यवस्था जुगाड़ के आगे फेल हो रही है। मानक के अनुसार 40 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन जिले में कहीं 20 बच्चों को तीन गुरुजी पढ़ा रहे हैं तो कहीं दो शिक्षकों पर 330 छात्रों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सदर ब्लाॅक में प्राथमिक विद्यालय बलुआ में और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवां फहीम में 20-20 बच्चे हैं। यहां 3-3 शिक्षक तैनात हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बडहरा में 19 बच्चों पर एक शिक्षक  है। चाफी टोला में 33 बच्चों पर 3 शिक्षक हैं तो प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर में 44 को एक शिक्षक पढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर, प्राथमिक विद्यालय केवलापुर खुर्द में 625 बच्चों पर 4 शिक्षक तैनात हैं, जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवलापुर खुर्द में दो शिक्षक 330 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय झुगवां में 231 बच्चों पर 2 शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed