फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Job opportunities abroad through Rojgar Mahakumbh

Maharajganj News: रोजगार महाकुंभ के जरिये विदेश में नौकरी के अवसर

Mon, 25 Aug 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Job opportunities abroad through Rojgar Mahakumbh
-जनपद से एक हजार से अधिक बेरोजगारों को शामिल कराने का लक्ष्य मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अब विदेश में नौकरी के लिए सेवायोजन विभाग मुफीद बन गया है। वृहद रोजगार महाकुंभ इसी मजबूती के लिए प्रभावी किया जा रहा है। विदेश में कुशल या अकुशल श्रमिक, सेवा, स्वास्थ, आईटी, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग, विनिर्माण, चालक जैसे पद पर काम करने वाले युवाओं को काम मिलेगा।
अब सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन से विदेश में नौकरी पाई जा सकती है। स्थानीय व विदेश में नौकरी देने के लिए रोजगार महाकुंभ इस माह 26, 27, 28 अगस्त को लखनऊ में आयोजित हो रहा है। इसमें 100 कारपोरेट कंपनियां योग्यता के मुताबिक श्रम शक्ति का चयन कर युवाओं को मौका देंगी। महाकुंभ में रोजगार प्राप्त करने वालों को सेवायोजन निशुल्क एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रशिक्षण भी देगी।
विज्ञापन

रोजगार महाकुंभ के जरिये संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब में निर्माण श्रमिक के रूप में तो जापान व जर्मनी में मेडिकल, मार्केटिंग व सेवा सेक्टर की नौकरी युवा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि सेवायोजन विभाग की तरफ से नियमित रोजगार महाकुंभ लगाकर स्थानीय व विदेश की नौकरी युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही। 26 अगस्त से तीन दिन के मेले में प्रतिभाग के लिए जनपद से एक हजार से अधिक बेरोजगारों को शामिल कराने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed