{"_id":"65244d1174ae737bdf00f904","slug":"jhungwa-team-won-the-match-by-defeating-baraipatti-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7376-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बरईपट्टी को हराकर झुंगवा की टीम ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बरईपट्टी को हराकर झुंगवा की टीम ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीम के खिलाड़ी
-बरवाराजा स्थित काली मंदिर पर आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बरवाराजा स्थित काली मंदिर के प्रांगण में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में झुंगवा ने बरईपट्टी की टीम को पराजित कर मुकाबला जीत लिया। दो दिन चली प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 27 टीमें शामिल हुईं।
फाइनल मुकाबला बरईपट्टी और झुंगवा के बीच खेला गया, जिसमें झुंगवा की टीम ने बरईपट्टी को तीन अंक से पराजित कर पुरस्कार पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ऋतुशाल कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष ध्यानू जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।